Showing posts with label समाचार. Show all posts
Showing posts with label समाचार. Show all posts

राजस्थान साहित्य अकादमी का 'विशिष्ट साहित्यकार सम्मान'


चित्तौड़गढ़ 28 मार्च,2013

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष वेद व्यास के हवाले से प्राप्त खबर के अनुसार इस वर्ष अकादमी द्वारा राज्य के नौ वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके समग्र योगदान के लिए विशिष्ट साहित्यकार सम्मान से नवाजा जाएगा। चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ कवि, टिप्पणीकार  और समालोचक डॉ सत्यनारायण व्यास भी इसमें शामिल हैं। अकादमी द्वारा चयनित दूजे रचनाकारों में कुमार शिव (जयपुर), रणवीर सिंह (जयपुर), डॉ. मदन केवलिया (बीकानेर), डॉ सुदेश बत्रा (जयपुर), डॉ. क्षमा चतुर्वेदी (कोटा), मुरलीधर वैष्णव (जोधपुर), भागीरथ (उदयपुर), सुरेन्द्र चतुर्वेदी (अजमेर) शामिल हैं।

अपने अभी तक के साहित्यिक जीवन में डॉ व्यास ने पाठकों को बहुत सी रचनाएं दी हैं जिनमें आचार्य हजारी प्रसाद पर शोध और जनजातीय गीतों पर लघु शोध किया है।असमाप्त यात्रा और देह के उजाले में जैसे हिंदी कविता संग्रह दिए हैं।संन्यास जैसा प्रबंध काव्य और कलम की दोस्ती जैसा कविता संग्रह संपादित करने का काम भी व्यास ने किया है।इसी बीच उनका साहित्यिक निबंधों का संग्रह नहीं अरण्यरोदन भी प्रकाशित हुआ है।सालों से आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले व्यास के निर्देशन में बहुतों ने अपना शोध पूरा किया है।उनकी कई पुस्तकें प्रकाश्य हैं।

अप्रेल-मई में आयोज्य मीरा सम्मान समारोह में इन्हें इक्यावन हजार रुपये, पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र आदि से नवाज़ा जाएगा। अकादमी के स्वयं चलकर इस तरह के इस तरह चयन चित्तौड़ के साहित्य रसिको में खुशी है। 
इस अवसर पर डॉ सत्यनारायण व्यास ने कहा कि ये सम्मान इसलिए स्वीकार करने योग्य है क्योंकि इसमें किसी पांडुलिपि जमा कराने या अर्जी, आवेदन आदि की औपचारिकता नहीं है। असल में ये सम्मान पूरे चित्तौड़ जिले के सृजनकर्ताओं का सम्मान है।

इस अवसर पर साहित्य और संस्कृति की मासिक ई-पत्रिका अपनी माटी और साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था संभावना से जुड़े डॉ कनक जैन, डॉ राजेश चौधरी, डॉ रेणु  व्यास, माणिक, डॉ राजेन्द्र सिंघवी, जे पी दशोरा,  अजय सिंह, विकास अग्रवाल, नन्द किशोर निर्झर, अखिलेश औदिच्य, कृष्णा सिन्हा, डॉ अखिलेश चाष्टा, अश्रलेश दशोरा, अब्दुल ज़ब्बार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

माणिक,चित्तौड़गढ़